फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खरीदारी करने आई महिला ने मुंह में छिपाई नोज पिन, 5 निगलीं और 5 उगली

विज्ञापन
विज्ञापन
महम (रोहतक)। आजाद चौक स्थित हरि ज्वेलर्स की दुकान पर मंगलवार की शाम ग्राहक बनकर आई महिला ने सोने की नोज पिन मुंह में छिपा ली। दुकानदार को शक हुआ तो 5 नोज पिन मुंह से उगल दी, जबकि पांच वह निगल गई। दुकान पहुंचीं दोनों महिलाओं की शिकायत लेकर चौकी पहुंचे व्यापारियों के साथ पुलिसकर्मियों ने अभद्रता कर दी। इससे नाराज व्यापारियों ने हंगामा किया, तब जाकर केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

सर्राफ व्यापारी राजकुमार लांबा ने बताया कि मंगलवार की शाम दुकान में दो महिलाएं आईं। महिलाओं ने डिजाइन पसंद करने के बहाने सोने की नोज पिन से भरा डिब्बा उठा लिया। आरोप है कि एक महिला ने सोने की 10 नोज पिन मुंह में रख ली। बदले में नकली डिब्बे में रखकर उसे वापस कर दी। महिलाओं ने एक नोज पिन के 1500 रुपये उसे दे दिए। शक होने पर जब उन्होंने गिनती की तो नोज पिन कम निकलीं। चेक करने पर पता चला 10 नकली नोज पिन डिब्बे में रखी गई हैं। इस पर महिलाओं को हड़काया तो एक महिला ने 5 नोज पिन उगल दी, जबकि वह पांच निगल गई। इसके बाद पुलिस को मामले की शिकायत दी गई।

हंगामे के बाद कार्रवाई, महिला को हिरासत में लियापीड़ित दुकानदार राजकुमार लांबा ने बताया कि वारदात के बाद वे साथी रवि सोनी, डॉ. राजेंद्र अंचल, भारत सोनी, मास्टर सुरेश, महेश वर्मा लेक्चरर, महावीर सोनी, महम व्यापार मंडल के अध्यक्ष जोगिंदर उर्फ वीरू गिरोत्रा, दीपक सोनी, हलवाई यूनियन के प्रधान रणधीर सैनी आदि के साथ शहर चौकी पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी ने उल्टा व्यापारियों को ही हड़काना शुरू कर दिया। एक व्यापारी दीवार पर बैठे तो उन्हें वहां से भगाने लगा। आरोप है कि चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों ने मदद के बजाय उन पर पुलिसिया रौब दिखाकर दुर्व्यवहार किया। इसके चलते पुलिस और व्यापारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। व्यापारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों और मुख्यमंत्री को शिकायत की बात कही तो पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
-पंकज, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें