फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खेलते वक्त सीवर के खुले मैनहोल में गिरा बच्चा, हुई मौत

Wed, 12 Mar 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो : 30मृतक, अदनान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। गढ़ी बोलनी रोड पर बीएमजी सिटी के पास स्थित बीपीएल काॅलोनी में करीब 3 वर्ष 4 माह के बच्चे की सीवर के मैनहोल में गिरने से मौत हो गई। सीवर के मैन होल पर ढक्कन लगाया गया होता तो यह घटना नहीं होती। घटना को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के जोलिगढ़ थाना अगोटा के मूल निवासी उस्मान गढ़ी बोलनी रोड स्थित बीएमजी हाउसिंग बोर्ड सोसायटी के पास किराये के मकान में परिवार समेत रहते हैं। वह कारपेंटर का कार्य करते हैं। मंगलवार की दोपहर उस्मान का 3 वर्ष चार माह का पुत्र अदनान खेल रहा था। उसी दौरान अदनान सीवर के खुले मैनहोल में गिर गया। इसकी जानकारी हुई तो आसपास के लोग अदनान को सीवर से निकालने का प्रयास करने लगे। 20 मिनट तक कड़ी मशक्कत करने के बाद अदनान को सीवर से निकाला गया। उस्मान ने बताया कि दोपहर साढ़े 12 बजे पत्नी का फोन पर बताया कि सीवर के खुले मैनहोल में अदनान गिर गया है। लोगों ने अदनान को निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। जब वह अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि बच्चे की मौत हो गई है।
विज्ञापन

मैनहोल बंद होता तो नहीं होती घटना
लोगों का कहना है कि सीवर के मैनहोल पर ढक्कन लगा होता तो यह घटना नहीं होती। आसपास के लोगों ने बताया कि एलिगेंट सिटी के पास सीवर के कई मैनहोल खुले पड़े हैं। आसपास बच्चे खेलते थे जिससे हादसे की आशंका जताई जा रही थी। आखिरकार मंगलवार को हादसा हो ही गया। लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो, इसके लिए सीवर के मैनहोल को तत्काल बंद कराया जाए। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन




पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस

पिता उस्मान ने ने कहा कि सीवर का मैनहोल खुला होने के कारण उसके बच्चे की मौत हुई है। अगर संबंधित विभाग ने ढक्कन लगाया होता तो उसके बच्चे की जान बच सकती थी। उसने संबंधित विभाग के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। उस्मान का कहना है कि जिस भी व्यक्ति ने मैनहोल को खुला छोड़ा था, उसको चिह्नित कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
वर्जन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।-विद्यासागर, प्रभारी, थाना माॅडल टाउन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें