फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बौंद कलां गांव में दवा लेने गई कलानौर की महिला व ई-रिक्शा चालक की सड़क हादसे में मौत

Wed, 24 Jun 2026 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। चरखी-दादरी जिले के गांव बौंद कलां में कलानौर-दादरी रोड पर ट्रक की टक्कर में ई-रिक्शा में सवार कलानौर के वार्ड तीन निवासी कलावंती (65) व चालक कृष्ण (36) की मौत हो गई। महिला का बेटा अजय (27) व बेटी सुदेश (32) घायल हैं। दादरी पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कलानौर निवासी रमेश कुमार ने बताया कि कलावंती के पैर में दर्द की शिकायत थी। बेटा अजय व बेटी सुदेश पड़ोसी कृष्ण की ई-रिक्शा में उपचार कराने के लिए सोमवार सुबह बौंद कलां लेकर जा रहे थे। दादरी रोड पर बौंद कलां गांव के पास पुलिस नाके के नजदीक ट्रक ने ई-रिक्शा को सीधी टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से चालक कृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई। घायल कलावंती, अजय व सुदेश को पीजीआई में दाखिल कराया गया। उपचार के दौरान कलावंती ने दम तोड़ दिया जबकि अजय व सुदेश घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें