फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सांपला में स्टेडियम निर्माण जल्द होगा पूरा, प्रतिभाओं को मिलेगी खेल सुविधा

Wed, 24 Jun 2026 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
सांपला का निर्माण धीन स्टेडियम
विज्ञापन
सांपला। कस्बे में बन रहे राजीव गांधी स्टेडियम का निर्माण जल्द पूरा होगा। नगरपालिका ने इसको पुरा करने की तैयारी शुरू कर दी हैं। करीब सात साल पहले स्टेडियम का काम शुरू हुआ था। इसका निर्माण कछुआ गति से चल रहा है।
विज्ञापन

बजट के अभाव में प्रोजेक्ट अधर में लटका हुआ है। शहर की नई सरकार बनने पर स्टेडियम के निर्माण को लेकर विशेष ध्यान दिया गया है। माना जा रहा है कि इस साल में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
अरसे से अधूरे पड़े स्टेडियम के निर्माण को पूरा करने में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके बाद युवा अभ्यास कर सकेंगे। स्टेडियम में क्रिकेट ग्राउंड के अलावा, फुटबॉल, बैडमिंटन, वालीबॉल व स्टेडियम के चारों तरफ साइकिलिंग ट्रैक बनाया जाएगा। रात को भी अभ्यास करने के लिए बड़ी लाइट लगाई गई है। इसके अलावा इंडोर गेम के लिए भी हाल बनाया गया है। दर्शकों के बैठने के लिए व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


कई वर्षों से स्टेडियम का काम लटका है। इसकी वजह से युवा अभ्यास नहीं कर पा रहे। इसका जल्द निर्माण पूरा कराया जाएगा। इसके बाद युवाओं को अभ्यास के लिए दूसरे शहर में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

- प्रवीण कोच, अध्यक्ष, नगर पालिका

सांपला का निर्माण धीन स्टेडियम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें