फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बाल-बाल बची बेटी, बारिश से कमजोर हो गया था मकान

Sun, 07 Sep 2025 10:51 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक

सार

मकान की छत गिरने से रोहतक में एक महिला की मौत हो गई। महिला को पीजीआई रोहतक लाया जा रहा था। इसी दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।  
विज्ञापन
मां की मौत के बाद विलाप करती बेटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

, नेहरू कॉलोनी में रविवार सुबह 10 बजे मकान की छत गिर गई। इस हादसे में 37 वर्षीय महिला सुनहेरी देवी की मौत हो गई जबकि उनकी 15 वर्षीय बेटी सुनैना बाल-बाल बच गई। लगातार हो रही बारिश की वजह से गार्डर कमजोर हो गया था जिसकी वजह से ये हादसा हुआ।
विज्ञापन


कॉलोनी निवासी मिथुन ने बताया कि रोजाना की तरह वह मजदूरी करने के लिए चला गया। 12 वर्षीय बेटा नवीन और 14 वर्षीय सुमित बाहर खेलने चले गए। पत्नी सुनहेरी और बेटी सुनैना घर की सफाई कर रही थीं। अचानक गार्डर टूट गया जिससे छत गिर गई। उसके नीचे सुनहेरी दब गई। बाल-बाल बची बेटी सुनैना भागकर घर से बाहर आई और चिल्ला कर पड़ोसियों को बुलाया।

 काफी मशक्कत के बाद सुनेहरी को बाहर निकालकर निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें