फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सप्ताह पहले एक छात्रा को सीनियर छात्राओं ने कर दिया था बाथरूम में बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। वैश्य कन्या स्कूल में दूसरी मंजिल से गिरकर घायल नौवीं की छात्रा लक्षिता (14) की हालत स्थिर बनी हुई है। बुधवार को उसे ट्राॅमा सेंटर से वार्ड दो में शिफ्ट कर दिया गया है। छात्रा के चाचा अरुण ने आरोप लगाया है कि एक सप्ताह पहले स्कूल में एक छात्रा को सीनियर छात्राओं ने बाथरूम में बंद कर दिया था। इसकी शिकायत प्राचार्य को दी गई। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
वैश्य संस्था के प्रधान विकास गोयल का कहना है कि ऐसा मामला उनके नोटिस में नहीं है। वह खुद स्कूल में जाकर जांच पड़ताल करेंगे। रामलीला पड़ाव निवासी अरुण ने बताया कि उनके भाई संदीप की एक बेटी 10वीं तो दूसरी 9वीं कक्षा में पढ़ती है।
विज्ञापन

माथे में चोट लगने के कारण अंदर जमे खून के थक्के
मंगलवार को छोटी बेटी लक्षिता दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई थी। उसके चेहरे व सिर में चोट आई है। चाचा का आरोप है कि स्कूल की दूसरी मंजिल की ग्रिल मात्र तीन फीट की है। हो सकता है कि किसी ने धक्का दे दिया हो और लक्षिता नीचे आ गिरी। हालांकि, सही तरीके से तो खुद लक्षिता ही बता पाएगी। डॉक्टरों का कहना है कि माथे में चोट लगने के कारण खून के थक्के अंदर जम गए हैं। उनको ऑपरेशन से पहले दवाइयों से हटाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


छात्रा दूसरी मंजिल से कैसे गिरी, इसकी जांच की जा रही है। किसी के धक्का देने की बात सरासर गलत है। एक सप्ताह पहले छात्रा को सीनियर छात्राओं की ओर से बाथरूम में बंद करने की बात बेबुनियाद है। कोई शिकायत उनको नहीं मिली। - रेखा गुप्ता, प्राचार्या वैश्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल

छात्रा को बाथरूम में बंद करने की बात उनके नोटिस में नहीं आई। मैं खुद जाकर मामले की जांच करूंगा।
- विकास गोयल, प्रधान वैश्य शिक्षण संस्था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें