फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ठगी का जाल...पार्ट टाइम जॉब के नाम पर महिलाओं को शिकार बना रहे जालसाज

Sat, 21 Jun 2025 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। यदि आप टेलीग्राम या फेसबुक या सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो जरा सावधान हो जाएं। साइबर ठग सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म का ज्यादा प्रयोग करने वाली महिलाओं को ही जालसाजी के लिए सबसे आसान लक्ष्य मान रहे हैं।
विज्ञापन

रोहतक में पिछले छह माह में 37 से अधिक महिलाओं से 2.7 करोड़ रुपये साइबर जालसाज ठग चुके हैं। ये महिलाएं पढ़ी-लिखी और कामकाजी हैं। ऐसी ही महिलाओं को साइबर ठग अपना शिकार बना रहे हैं। अकेले साइबर थाने में धोखाधड़ी के 30 से अधिक मुकदमे दर्ज किए गए हैं जो एक लाख से लेकर 35 लाख रुपये तक की राशि के हैं।

केस 1-
ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर 48 हजार ठगे
16 मई को सैनीवास कॉलोनी निवासी भारती सैनी से साइबर जालसाज ने ऑनलाइन बिजनेस का झांसा देकर 48 हजार रुपये की ठग लिए। पीड़ित की ओर से सिटी थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


केस 2-
टास्क के नाम पर 45,300 की ठगी

9 जून को नेहरू कॉलोनी निवासी कशिश गांधी से ऑनलाइन टास्क के नाम पर एचआर मैनेजर बनकर 45,300 रुपये ठग लिए गए। युवती को टास्क रिव्यू करके रुपये कमाने का लालच दिया था।
-
केस 3-
ऑनलाइन कमाई का लालच देकर 3.7 लाख ठगे
2 जून को सेक्टर-34 सनसिटी निवासी मनीषा को ऑनलाइन कमाई का लालच देकर 3.7 लाख रुपये ठग लिए। उनके साथ भी टास्क देकर ठगी की गई थी।
-
केस 4-
पार्ट टाइम जॉब के नाम पर महिला से 11.99 लाख ठगे
12 मई को रुड़की गांव निवासी इंजीनियर की पत्नी साक्षी से ठगों ने पार्ट टाइम जॉब के नाम 11.99 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने उनको राशि दोगुना करने का लालच देकर धोखाधड़ी का शिकार बनाया।

ठगी से बचाव के लिए इन बातों का रखें ध्यान :
-किसी भी व्यक्ति या बैंककर्मी बनकर कॉल करें तो उनके झांसे में न आएं।

-साइबर ठग लिंक भेजकर और फार्म भराने के नाम पर मोबाइल हैक कर लेते हैं। अनजान लिंक न खोलें।
- ठगी के शिकार हो जाएं तो तुरंत साइबर हेल्प लाइन 1930 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दें।

ज्यादातर महिलाएं इंटरनेट फ्रेंडली हो गई हैं और सभी के पास स्मार्ट मोबाइल फोन हैं। ऐसे में सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके अकाउंट है। पुरुषों की तुलना में जालसाज महिलाओं को आसानी से ठगी के जाल में फंसा लेते हैं।
पवन कुमार, साइबर एक्सपर्ट।


शिक्षित महिलाएं सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। उनको अपने झांसे में लेना ठगों के लिए आसान है। इसके अलावा घर पर रहती हैं तो रुपये कमाने का भी शौक है। ऐसे में साइबर ठग उनको लालच देकर ठगी का शिकार बना लेते हैं।
विज्ञापन

कुलदीप कुमार, साइबर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें