फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आईएमए चौक पर ट्राॅले से टकराया ट्रक, बुलंदशहर के चालक की मौत

विज्ञापन
4... मृतक बोवी कुमार। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
रोहतक। दिल्ली-हिसार आउटर बाईपास पर शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे सड़क किनारे खड़े ट्राॅले से ट्रक टकरा गया। टक्कर में ट्रक चालक यूपी के बुलंदशहर जिले के गांव सालाबाद निवासी बोवी कुमार (26) की मौत हो गई। चार भाईयों में सबसे छोटे बोवी कुमार की मार्च में ही शादी होनी थी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में यूपी के गांव सालाबाद निवासी आकाश ने बताया कि उसका बड़ा भाई बोवी कुमार पटौदी की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक ड्राइवर की नौकरी करता था।
23 जनवरी को हिसार में माल उतारकर पटौदी के लिए आ रहा था। रात करीब साढ़े 10 बजे रोहतक के दिल्ली-हिसार आउटर बाईपास पर आईएमएस चौक के नजदीक एक चालक ने अपना ट्राॅला बिना किसी सिग्नल या लाइट के खड़ा कर रखा था।
विज्ञापन

रात को अंधरे में ट्रक सीधा ट्राॅला के पीछे टकरा गया। टक्कर में ट्रक चालक बोवी कुमार हेडिंल के पास फंस गया। ट्राॅला चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोवी कुमार को बाहर निकाला और पीजीआई में दाखिल कराया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर फरार ट्राॅला चालक के खिलाफ नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी करने का मामला दर्ज किया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
बाक्स
मार्च में होनी थी शादी, सिर पर सेहरा नहीं, कफन में लिपटकर पहुंचा शव
आकाश ने बताया कि चार भाईयों में बोवी सबसे बड़ा था। साथ ही परिवार को चलाने की जिम्मेदारी के कंधों पर थी। उसका रिश्ता तय हो गया था। मार्च में शादी होने वाली थी। परिवार शादी की तैयारी कर रहा था। इससे पहले की सड़क हादसे में उसके भाई की जान चली गई।
वर्जन
ट्रक चालक बोवी कुमार का शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी ट्राॅला चालक को गिरफ्तार करने का प्रयास किया रहा है। -इंस्पेक्टर राकेश सैनी, प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें