फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 790 विद्यार्थियों ने दी सुपर 100 चरण-1 की परीक्षा

विज्ञापन
21-रोहतक के ​भिवानी रोड राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुपर-100 की परीक्षा द
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को 790 विद्यार्थियों ने सुपर-100 के प्रथम चरण की परीक्षा दी। विद्यार्थियों ने 50 बहुविकल्पीय प्रश्नों का जवाब देकर 200 अंक प्राप्त करने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन

ब्लॉक स्तरीय सुपर-100 प्रथम चरण की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक हुई। जिले के 1268 विद्यार्थियों में से 790 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने प्रदेश में 178 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी।
जिला विज्ञान विशेष समीर मान ने बताया कि परीक्षा कुल 200 अंकों की रही। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक अंक की निगेटिव मार्किंग लागू की गई।परीक्षा में गणित विषय से संबंधित प्रश्न सम्मिलित रहे। उन्होंने बताया कि चरण-2 की परीक्षा में चरण-1 के सफल विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिले में कलानौर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, लाखन माजरा राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महम पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रोहतक राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिसार रोड, रोहतक राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी रोड, सांपला राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व सांपला पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा हुई।

विद्यार्थियों को मिलेगी जेईई व नीट की निशुल्क कोचिंग
जिला विज्ञान विशेष समीर मान ने बताया कि चरण-2 परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को चरण-3 के लिए हरियाणा सुपर-100 कैंपस कुरुक्षेत्र में विशेष रेजिडेंशियल अकादमिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके बाद चयनित विद्यार्थियों को जेईई व नीट की निशुल्क राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें