फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मछली पालन के लिए प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा

Wed, 05 Aug 2026 06:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। मत्स्य पालन विभाग अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को मत्स्य पालन के लिए अनुदान दे रहा है। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को मछली पालन के लिए प्रथम वर्ष पट्टा राशि पर 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर या पट्टे की वास्तविक राशि का 50 प्रतिशत (जो भी कम हो) अनुदान के रूप में प्रदान किया जाएगा।
यह अनुदान केवल पंचायती तालाबों या सरकारी जलाशयों पर मान्य होगा। अनुदान की अधिकतम सीमा 4 हेक्टेयर पर दो लाख रुपये प्रति लाभार्थी होगी। मछली पालन के लिए द्वितीय एवं आगामी वर्षों की पट्टा राशि पर लाभार्थी को 40 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर दी जाएगी।
विज्ञापन

इस मद के तहत द्वितीय वर्ष से पांचवें वर्ष तक पट्टा राशि पर अनुदान प्रदान किया जाएगा। अनुदान की अधिकतम सीमा 4 हेक्टेयर पर एक लाख साठ हजार रुपये प्रति लाभार्थी होगी।
विज्ञापन

जिला मत्स्य अधिकारी आशा हुड्डा ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए स्थानीय लघु सचिवालय स्थित जिला मत्स्य अधिकारी के कार्यालय या विभाग के महम, सांपला, कलानौर व लाखनमाजरा में स्थित कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें