फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लीकेज तलाशने के लिए दो माह पहले बनी सड़क तोड़ी, 20 लाख गए पानी में

Wed, 03 Jun 2026 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
10-शहर के मॉडल टाउन की गोल मार्केट के पास पेयजल लाइन लीकेज तलाशने के लिए गली को तोड़ते श्रमिक।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। मॉडल टाउन में दो माह पहले 20 लाख की लागत से बनी सीमेंटेड गली को अब जन स्वास्थ्य विभाग ने पेयजल लाइन की लीकेज तलाशने के नाम पर तोड़ डाला। 150 मीटर लंबी गली टूटने से घरों में गंदा पानी आ रहा है। यदि जन स्वास्थ्य विभाग पाइपलाइन बिछाने में लापरवाही नहीं बरतता तो आज जनता की 20 लाख की गाढ़ी कमाई पानी में नहीं जाती।
इस मामले में सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए वार्ड 14 की पार्षद कंचन खुराना ने जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप को पत्र देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पार्षद कंचन खुराना ने बताया कि मॉडल टाउन क्षेत्र में गोल मार्केट के पीछे वाली गली में नई पेयजल पाइपलाइन बिछाई गई थी। इसके बाद नगर निगम ने संबंधित गली का निर्माण भी करवा दिया लेकिन पानी की पाइपलाइन बिछाते समय लापरवाही एवं तकनीकी खामियां छोड़ने के कारण क्षेत्रवासियों को गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है।
स्थिति और भी चिंताजनक हो गई, जब दो माह पहले ही बनी गली बनने के बाद पाइपलाइन को ठीक कराने के नाम पर तोड़ा जा रहा है। आरोप है कि पाइपलाइन बिछाने का कार्य बिना उचित योजना, निरीक्षण एवं गुणवत्ता नियंत्रण के किया गया है।
-
जन स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम के बीच आपसी समन्वय की कमी
पार्षद कंचन खुराना का कहना है कि यह पूरा मामला संबंधित ठेकेदार एवं विभागीय अधिकारियों की लापरवाही व आपसी समन्वय की कमी को दर्शाता है। इसकी उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच करवाई जाए। दूषित पानी की समस्या का स्थायी समाधान कर स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। भविष्य में ऐसे कार्यों के लिए जन स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


दो माह पहले ही 20 लाख की लागत से गली बनाई गई थी लेकिन अब पाइपलाइन की लीकेज तलाशने के लिए इसे फिर से तोड़ दिया गया है।
- शांति देवी, मॉडल टाउन निवासी

पानी की लीकेज तलाश करने के लिए पूरी गली को उखाड़ना ठीक नहीं है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। घरों में गंदा पानी आ रहा है।
- वीना, मॉडल टाउन निवासी
-
पुरानी गली फरवरी-मार्च में नई बनी थी लेकिन अब उसे फिर से तोड़ दिया गया। पानी की लीकेज तलाश करने के लिए करीब डेढ़ सौ मीटर लंबी गली को तोड़ा गया है।
- भारत, मॉडल टाउन निवासी।

यहां गंदा पानी सप्लाई हो रही है। इससे न तो बर्तन साफ हो रहे हैं और न ही नहाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है।
- कश्मीरी लाल, मॉडल टाउन निवासी
-
मॉडल टाउन में लाइन लीकेज का पता लगाया जा रहा है। इसके लिए गली तोड़नी पड़ी है। इसे फिर से ठीक करा दिया जाएगा।
- संदीप, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग, रोहतक

10-शहर के मॉडल टाउन की गोल मार्केट के पास पेयजल लाइन लीकेज तलाशने के लिए गली को तोड़ते श्रमिक।

10-शहर के मॉडल टाउन की गोल मार्केट के पास पेयजल लाइन लीकेज तलाशने के लिए गली को तोड़ते श्रमिक।

10-शहर के मॉडल टाउन की गोल मार्केट के पास पेयजल लाइन लीकेज तलाशने के लिए गली को तोड़ते श्रमिक।

10-शहर के मॉडल टाउन की गोल मार्केट के पास पेयजल लाइन लीकेज तलाशने के लिए गली को तोड़ते श्रमिक।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें