फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सोनीपत के रागनी लेखक ने नीम के एक लाख से ज्यादा निबौलियां दान कीं

Thu, 23 Jul 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
105 : नीम के एक लाख से ज्यादा बीज दान करने राेहतक पहुंचे सोनीपत कथूरा गांव निवासी रागनी लेखक मो
विज्ञापन
रोहतक। अमर उजाला और सुनो नहरों की पुकार मिशन की ओर से संयुक्त रूप से चलाए जा रहे बीजदान-भविष्य का बीजारोपण अभियान को वीरवार को उस वक्त बड़ी मजबूती मिली, जब सोनीपत कथूरा गांव निवासी रागनी लेखक मोहनलाल ने नीम की एक लाख से ज्यादा निबौलियां दान कीं।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं से नहीं बल्कि समाज की भागीदारी से संभव है। इसी संदेश को सशक्त करते मोहनलाल बाइक से रोहतक पहुंचे और अभियान के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. अनुज नरवाल को निबौलियां दान कीं। मोहनलाल ने बताया कि जब उन्हें अभियान की जानकारी मिली तो उन्होंने स्वयं इस जनअभियान से जुड़ने का निर्णय लिया।
अभियान के वरिष्ठ मार्गदर्शक ईश्वर सिंह दलाल ने बताया कि विभिन्न जिलों से लोग इस जनअभियान से जुड़ रहे हैं। छात्र, शिक्षक, किसान, सामाजिक कार्यकर्ता, साहित्यकार और पर्यावरण प्रेमी बड़ी संख्या में बीज दान कर रहे हैं। अभियान संयोजक डॉ. जसमेर सिंह और सह-समन्वयक राजवीर कालीरमन ने मोहनलाल के योगदान की सराहना की। इससे पहले बीजदान केंद्र पर पहुंचकर पूर्व सैनिकों ने भी बीज दान किए।
विज्ञापन

-
चीकू एक सदाबहार फलदार वृक्ष है जो अपने पौष्टिक फलों के साथ-साथ वैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय महत्व के लिए भी जाना जाता है। इसके फलों में प्राकृतिक शर्करा, आहार रेशा, विटामिन ए, सी व पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो ऊर्जा प्रदान करने एवं पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में सहायक हैं। यह वृक्ष कार्बन अवशोषण, मृदा संरक्षण व जैव विविधता के संवर्धन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह पोषण सुरक्षा व सतत कृषि को बढ़ावा देने वाला एक बहुउपयोगी और मूल्यवान पौधा है।
- प्रियंका शर्मा, सहायक प्राध्यापक, बॉटनी विभाग, राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, रोहतक

बीजदान कैसे करें
- अभियान के तहत शहर में बीज बैंक बनाए गए हैं
- सुभाष चौक स्थित अमर उजाला सिटी कार्यालय
इन व्हाट्सएप नंबर पर भेजें सीडबॉल की जानकारी
- 7419610102
- 9416077781
-

105 : नीम के एक लाख से ज्यादा बीज दान करने राेहतक पहुंचे सोनीपत कथूरा गांव निवासी रागनी लेखक मो

105 : नीम के एक लाख से ज्यादा बीज दान करने राेहतक पहुंचे सोनीपत कथूरा गांव निवासी रागनी लेखक मो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें