फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का संकल्प

Fri, 20 Feb 2026 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
10-जल संरक्षण के लिए शहर के तिलयार झील पर अ​भियान के तहत कार्य करते स्वयंसेवक। स्रोत मिशन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। संत निरंकारी मिशन जल संरक्षण की दिशा में कार्य कर रहा है। वर्ष 2023 में उनकी ओर से जल संरक्षण के लिए यहां अभियान की शुरुआत की गई थी जो अभी तक चलाया जा रहा है।
निरंकारी मिशन के जिला संयोजक हेमंत निरंकारी ने बताया कि अमृत प्रोजेक्ट के तहत स्वच्छ जल स्वस्थ मन के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। रोहतक में तिलियार झील के अलावा रिठाल, सांपला, अटायल, महम व कलानौर में भी अभियान हर बार चलाया जाता है।
विज्ञापन

संत निरंकारी मिशन की ओर से सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के सानिध्य में इसका आरंभ 2023 में हुआ था। हेमंत ने बताया कि स्थानीय सेवादल, साध संगत एवं युवा वर्ग इस सेवा कार्य में भाग लेते हैं।
विज्ञापन

संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि इस पहल का मूल उद्देश्य समाज को यह अनुभूति कराना है कि जल केवल संसाधन नहीं, बल्कि जीवन का आधार और ईश्वर की अमूल्य देन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें