फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बंदर ने महिला को काटा, छत से गिरकर पैर की हड्डी टूटी

Thu, 18 Sep 2025 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
30 रोहत के कलानौर में पैर की हड्डी टूटने के बाद लगा प्लास्टर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलानौर (रोहतक)। कस्बे में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कस्बे के लोग इस समस्या से कई वर्षों से जूझ रहे हैं। बुधवार को वार्ड नंबर 14 के एक मकान में लक्ष्मी नामक महिला को बंदर ने बुरी तरह से काट लिया। जान बचाने के लिए महिला छत से गिर गई। हादसे में उसके पैर की हड्डी टूट गई। महिला निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
नगर पालिका की ओर से कस्बे में बंदर पकड़ने के कार्य को विराम लगाने से लोगों में खासा रोष भी है। वार्डवासी बार-बार नपा व जिला प्रशासन से बंदर पकड़ने की गुहार लगाने के बाद भी कोई कदम नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल मलिक, संदीप भारद्वाज, धनीराम शर्मा, बसंत शर्मा, बलवान सैनी, धर्मवीर गुर्जर, सत्यवान सैनी, जगदीश सैनी, भीम शर्मा ने बताया कि कलानौर नगर पालिका को बंदर पकड़वाने के लिए छह साल से बंदर पकड़ने वाली फर्म नहीं मिल रही है। इसका हर्जाना लोगों को भुगतना पड़ रहा है।


बंदर पकड़ने का टेंडर लगाया जा रहा है। जल्द ही कस्बे से बंदर पकड़े जाएंगे।
- विनय कुमार, नपा सचिव कलानौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें