फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: साइकिल यात्रा निकाल नशे से बचाव का संदेश दिया

Tue, 11 Feb 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले के सेक्टर 3 निवासी साइकिलिस्ट स्वीटी मलिक ने रविवार को दिल्ली से पुणे साइकिल अभियान के तीसरे संस्करण में भाग लेकर नोएडा से आगरा तक 210 किलोमीटर साइकिल चलाई। देश के विभिन्न राज्यों से आए साइकिलिस्ट ने भाग लिया, जिसमें सशस्त्र बलों और नागरिकों की 15 सदस्यीय मिश्रित टीम ने नौ घंटे में यह दूरी तय की।
विज्ञापन

नोएडा से आगरा तक हुई साइकिल यात्रा में युवाओं को नशे जैसी बुराई से बचने का संदेश दिया। यह अभियान युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आयोजित किया गया। आयोजक विष्णुदास ने बताया कि इस वर्ष के आयोजन की अनूठी प्रकृति यह थी कि साइकिल चालक बिना ब्रेक लगाए 200 किलोमीटर की दूरी तय कर सकते हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण को इस आयोजन को सफल बनाने में मदद करने के लिए धन्यवाद दिया। स्वीटी मलिक डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सुनारियां में फाइन आर्ट अध्यापिका हैं और राष्ट्रीय स्तर की साइकिलिस्ट हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें