रोहतक। लेबर चौक पर किराये के मकान की दूसरी मंजिल से गिरकर भवन निर्माण मिस्त्री संतराम (40) की मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
यूपी के आजमगढ़ निवासी माधुरी ने बताया कि वह पति संतराम व तीन बेटियों संग पांच साल से लेबर चौक पर किराये पर रहती हैं। पति बुधवार शाम घर आया। अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे आ गिरा। सिर में चोट लगने के बाद उन्हें पीजीआई में दाखिल कराया गया। संवाद