30...गढ़ी सांपला स्थित छोटूराम धाम पर शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उपस्थित छोटूरा
- फोटो : संवाद
सांपला (रोहतक)। किसान मजदूर वर्ग के मसीहा कहे जाने वाले सर छोटू राम की सांपला स्थित धाम पर 24 नवंबर 145वीं जयंती मनाई जाएगी। समारोह को लेकर शुक्रवार समिति के सदस्य संग्रहालय में एकत्रित हुए। छोटूराम सेवा एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष रूप सिंह ने बताया कि जयंती को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, शिक्षा मंत्र महिपाल ढांडा, विधायक कृष्णा गहलोत, महम विधायक बलराम डांगी समेत अन्य लोगों को निमंत्रण दिया गया है। बैठक में अधिवक्ता चंचल नांदल, जाट सभा प्रधान रामकिशन, पार्षद राजेश व मनोज कुमार, बलेराम, रणबीर मौजूद रहे। संवाद