फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर ठीक करते समय लगा करेंट, मौत

Wed, 27 Nov 2013 09:48 PM IST
सोनीपत/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के सोनीपत में गांव आहुलाना में बिजली के ट्रांसफार्मर पर काम कर रहे एक युवक को करेंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में निगम कर्मियों पर लापरवाही आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर दो फोरमैन सहित पांच कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव आहुलाना निवासी विनोद ने बताया कि उसका चचेरा भाई सोनू मंगलवार को गांव में ट्रांसफार्मर पर खराबी दूर करने के लिए गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने इसके लिए बिजली कर्मियों को लाइन काटने के लिए कहा था। उसने फोन कर बिजली लाइन बंद करवाने के बारे में निगम कर्मियों से जानकारी भी ली थी।

उसके बाद वह ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। लेकिन इसी दौरान उसे करेंट लग गया। जिससे वह झुलस कर नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने मामले में बिजली कर्मियों, फोरमैन सुखबीर व रामधारी, लाइनमैन सत्यनारायण व टीसी प्रेम व कुलदीप के खिलाफ लापरवाही की शिकायत दी। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें