फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 27 Nov 2013 09:36 PM IST
नारनौल/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के नारनौल में रेवाड़ी-रींगस रेलवे लाइन पर किमी नंबर 68/3 के पास मंगलवार रात ट्रेन की चपेट में आने से 37 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। रेलवे पुलिस ने इस संदर्भ में इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पटरी का मुआयना कर रहे रेलवे कर्मियों ने निजामपुर स्टेशन से तीन किमी दूर रींगस की तरफ ट्रैक के पास अज्ञात व्यक्ति का शव पड़े देखा।
विज्ञापन


उन्होंने इसकी जानकारी जीआरपी चौकी में दी। सूचना मिलने पर जीआरपी चौकी इंचार्ज श्याम सुंदर शर्मा मौके पर पहुंचे।

जीआरपी चौकी इंचार्ज श्याम सुंदर ने बताया कि मृतक ने सफेद रंग की कमीज, नीले रंग की पेंट, काले रंग की बनियान और काले रंग के जूते पहने हुए थे। मृतक की जेब से 875 रुपये भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें