फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारपाई के नीचे रखी अंगीठी से रजाई में लगी आग, व्यक्ति झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। गांव मलिकपुर में ठंड से बचने के लिए चारपाई के नीचे अंगीठी जलाकर सोना एक व्यक्ति की जान पर आ पड़ा है। रात को सोते हुए अंगीठी पर रजाई गिरने से आग लग गई। जिससे व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से उसे महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से झारखंड निवासी रामकिशन (46) अपनी बहन चंपा के पास मलिकपुर गांव में रहता है। वह शनिवार रात को अपनी बहन के घर में चारपाई के नीचे अंगीठी में आग जलाकर सो गया। रात तो उसकी रजाई अंगीठी पर गिर गई, जिससे रजाई में आग लग गई और रामकिशन बुरी तरह से झुलस गया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रामकिशन को खानपुर रेफर कर दिया। चिकित्सक एकता ने बताया कि आग में झुलसने से रामकिशन करीब 30 प्रतिशत जल चुका हैं। हालत गंभीर होने के चलते उसे रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें