फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सेक्टरों में एक करोड़ खर्च कर बनेगी ग्रीन बेल्ट, निर्माण शुरू

Thu, 05 Feb 2026 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
13-सेक्टरों में ग्रीन बेल्ट का निर्माण करते श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। शहर की तमाम कॉलोनियों के साथ साथ सेक्टरों के सुंदरीकरण पर भी नगर निगम की ओर से फोकस किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर सेक्टरों में एक करोड़ खर्च कर ग्रीन बेल्ट बनाई जाएगी। इसका निर्माण शुरू किया गया है।
सेक्टर-एक व दो में बन रही तीन किलोमीटर लंबाई क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट बनाई जा रही है। ग्रीन बेल्ट की दीवारों की ऊंचाई चार-पांच फीट ऊंची रखी जा रही है और इसमें लोहे की ग्रिल भी लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

निगम के संबंधित अधिकारियों का कहना है कि दीवारों का काम पूरा होने के बाद इन पर टाइल भी लगाई जानी प्रस्तावित हैं ताकि ग्रीन बेल्ट और आकर्षक दिखाई दे। आगामी दो माह में ग्रीन बेल्ट का काम पूरा होने का दावा निगम कर रहा है। इसके बाद इसकी सुविधा लोगों को मिलेगी। वहीं, ग्रीन बेल्ट बनाए जाने से सेक्टरवासियों ने भी खुशी प्रकट की है।
-
सेक्टरों में ग्रीन बेल्ट का निर्माण किया जा रहा है जो अच्छा कार्य है। इसकी मांग सेक्टरवासी लंबे समय से उठा रहे थे। शहर में दूसरे स्थानों पर ग्रीन बेल्ट को भी नया बनाना चाहिए।
- डॉ. महेंद्र सिंह, निवासी सेक्टर-1
-
सेक्टरों में ग्रीन बेल्ट निर्माण में अच्छी ईंट व दूसरी सामग्री का प्रयोग किया जाना चाहिए ताकि इसकी आयु लंबी हो सके। ग्रीन बेल्ट के सुंदरीकरण के लिए गुणवत्ता पर भी जोर दिया जाए।
विज्ञापन

- कदम सिंह अहलावत, समन्यक, ऑल सेक्टर्स आरडब्ल्यूए
-
निगम की ओर से शहर के सुंदरीकरण पर जोर दिया जा रहा है। सेक्टरों में जाट भवन से एचएसवीपी कार्यालय की ओर ग्रीन बेल्ट बनाई जा रही है। आगामी दो महीनों में सड़क के दोनों तरफ का कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
- मनजीत कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम रोहतक।

13-सेक्टरों में ग्रीन बेल्ट का निर्माण करते श्रमिक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें