फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दूल्हे संग रील बना रहे दोस्त की गोली लगने से मौत, तीन के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
18 मृतक आनंद उर्फ अन्ना। फाइल फोटो
विज्ञापन
रोहतक। डोभ गांव में वीरवार सुबह नौ बजे आनंद उर्फ अन्ना (32) की सीने में गोली लगने से मौत हो गई। वह दूल्हा बने दोस्त राहुल से मिलने उसके घर आया था। पुलिस की प्रथम जांच में पता चला है कि पिस्तौल लेकर दोनों रील बना रहे थे। हालांकि, आनंद के भाई दीपक ने राहुल, पारस व आदर्श के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस मृतक के मोबाइल फोन से डिलीट किया गया वीडियो और डाटा रिकवर करने का प्रयास कर रही है। आरोपी राहुल से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, डोभ गांव निवासी दीपक ने बताया कि वे तीन भाई-बहन हैं। उससे छोटी ज्योति और सबसे छोटा आनंद उर्फ अन्ना था। आनंद जियो कंपनी में नौकरी करता था। वीरवार सुबह नौ बजे आनंद की पत्नी नीलम का फोन आया। बोलीं-आनंद का गांव के ही राहुल, पारस व आदर्श के साथ झगड़ा हो गया है।
विज्ञापन

वह पत्नी सोनिया और भाभी नीलम के साथ राहुल के घर पहुंचे। आनंद लहूलुहान हालत में आंगन में पड़ा था। सीने में गोली लगने से खून बह रहा था। राहुल व पारस साथ खड़े थे जबकि आदर्श बाहर स्कॉर्पियो के पास खड़ा था। वे तुरंत आनंद को गाड़ी से पुराने बस स्टैंड के पास ऑक्सीजन अस्पताल ले गए जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने से युवक की मौत की पुष्टि हुई है।
...........
आनंद के फोन पर बार-बार आ रही थीं महिला की कॉल
दीपक का आरोप है कि जब वे आनंद को लेकर अस्पताल जा रहे थे तो उसके मोबाइल फोन पर बार-बार एक महिला की कॉल आ रही थी। राहुल ने पहले तो उसे आनंद का फोन दे दिया। जब उसने कॉल रिसीव की तो महिला ने कॉल काट दी। इसके बाद राहुल ने वापस फोन लेकर कॉल डिटेल व अन्य डाटा डिलीट कर दिया। अब सवाल उठता है कि यह महिला कौन है और क्यों बार-बार कॉल कर रही थी। राहुल ने वीडियो क्यों डिलीट कर दिया। पुलिस इन सवालों के जवाब ढूढ़ने का प्रयास कर रही है।
मौत हत्या या हादसा...मोबाइल फोन में बना वीडियो खोलेगा राज
पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आनंद के मोबाइल फोन में घटना के समय की एक वीडियो था। उसे डिलीट कर दिया गया है। अब पुलिस मोबाइल से दोबारा वीडियो को रिकवर करने का प्रयास कर रही है। हालांकि, वीडियो से राहुल का बचाव होगा, अगर रील बनाते समय गोली चली है। सभी सवालों के जवाब अब वीडियो रिकवर होने के बाद ही मिल सकेंगे।

वर्जन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि डोभ गांव के युवक आनंद की मौत गोली लगने से हुई है। मृतक के भाई दीपक के बयान पर गांव के ही राहुल, पारस व आदर्श के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच कर रहे हैं। वीडियो डिलीट करने की बात भी जांच में सामने आई है। आनंद के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर डिलीट डाटा साइबर टीम रिकवर करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

- सोहन लाल, जांच अधिकारी, बहुअकबरपुर थाना

18 मृतक आनंद उर्फ अन्ना। फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें