रोहतक के भाली आनंदपुर में ग्रामोत्सव कार्यक्रम के दौरान लगाई लोक विरासत प्रदर्शनी का अवलोकन करत
रोहतक। भाली आनंदपुर में रविवार को 10वें ग्रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण परिवेश से जुड़ी प्रदर्शनी व स्टॉल लगाई गई। इस दौरान अंशु नांदल व राहुल नांदल ने लोक विरासत प्रदर्शनी लगाकर ग्रामीणों को पुराने बर्तन व उपकरणों के बारे में बताया।
अंशु नांदल ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता व राज्यसभा सांसद सुभाष बराला व नगर नगर निगम मेयर राम अवतार वाल्मीकि ने शिरकत कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में पुराने समय में हरियाणा में दैनिक जीवन में उपयोग की जाने वाली वस्तुएं, पारंपरिक औजार, घरेलू सामान व कृषि से जुड़ी सामग्री प्रदर्शित किया।
उन्होंने इन वस्तुओं के उपयोग व उनके ऐतिहासिक महत्व के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तार से जानकारी दी। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने प्रदर्शनी अंशु नांदल व राहुल नांदल के इस प्रयास की सराहना की।
उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी का अपनी संस्कृति और विरासत से जुड़ना बेहद आवश्यक है। ऐसे प्रयास न केवल हमारी सांस्कृतिक पहचान को सहेजते हैं बल्कि युवाओं में अपने इतिहास के प्रति गर्व की भावना भी पैदा करते हैं। वहीं वीटू के ऑनर रामचंद्र अग्रवाल ने इस तरह के कार्य आगे भी जारी रखने का आह्वान किया।