रोहतक उपायुक्त कार्यालय के बाहर मांगपत्र दिखाते पूर्व चेयरमैन विष्णु व पार्षद रामबीर।
- फोटो : सांकेतिक
कलानौर। जलभराव के कारण क्षतिग्रस्त मकानों के मुआवजे के लिए मंगलवार को कलानौर के पूर्व नगरपालिका चेयरमैन सहित कई लोगों ने रोहतक उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। पूर्व चेयरमैन ने बताया कि पिछले साल मानसून में जलभराव के कारण कलानौर में करीब 700 मकानों को नुकसान पहुंचा था। सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र वार्ड नंबर 10 और 12 रहे। इसमें अधिकांश गरीब परिवारों के घर क्षतिग्रस्त हुए थे।
उन्होंने जल्द प्रभावित मकानों का दोबारा सर्वे कराने की मांग करते हुए योग्य परिवारों को मुआवजा देने की मांग की। पार्षद रामबीर ने बताया कि नगरपालिका द्वारा फार्म भरवाए गए थे परन्तु 7 महीने से न सर्वे हुआ और न ही मुआवजा राशि दी गई। संवाद