माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। दिल्ली स्थित पीएमएमएल (प्राइम मिनिस्टर संग्रहालय एवं पुस्तकालय) में नौकरी का झांसा देकर 20 लाख की ठगी के आरोप में बुधवार को सांपला पुलिस ने दिल्ली के गांव बुराड़ी, हाल में राजस्थान के उदयपुर निवासी अतुल को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
सांपला थाना प्रभारी एसआई पंकज ने बताया कि भैंसरू खुर्द निवासी प्रमोद ने अगस्त 2025 में शिकायत दी थी कि उसकी कुछ समय पहले अतुल से जान-पहचान हुई। उसने खुद को गृह मंत्रालय में एसएसओ के पद पर कार्यरत बताया।
प्रमोद से कहा कि वह प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय में तीन युवकों को 4-4 लाख रुपये में कॉन्ट्रेक्ट बेस पर नौकरी लगवा सकता है। उन्होंने अतुल की बातों में आकर 20 लाख रुपये में गांव के गगन, सचिन, मोनिका व नेहा के कागजात दे दिए।
प्रमोद ने अतुल को 3 लाख रुपये ऑनलाइन व 17 लाख रुपये नकद दिए। करीब एक माह बाद नौकरी का फर्जी जॉइनिंग पत्र दे दिया। पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी अतुल को गिरफ्तार कर लिया है।