फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: यूआईईटी में ऑडियो रिकॉर्डिंग की होगी गोपनीय जांच, निष्पक्ष कार्रवाई के लिए बनाई गोपनीय जांच समिति

Sun, 26 Apr 2026 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के यूआईईटी में अवैध ऑडियो रिकॉर्डिंग मामले की गोपनीय जांच होगी। इसके लिए गोपनीय तरीके से जांच समिति बनाई है। समिति के सदस्यों के नाम अभी तक सार्वजनिक नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

विवि के कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने स्पष्ट किया है कि जांच के लिए गठित समिति फिलहाल गोपनीय तरीके से काम कर रही है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। कुलसचिव ने बताया कि जांच की संवेदनशीलता देखते हुए समिति की जानकारी व कार्रवाई सार्वजनिक नहीं की गई है। जांच पूरी तरह निष्पक्ष ढंग से की जाएगी।
इससे पहले विश्वविद्यालय के कुलसचिव को दी गई शिकायत में यूआईईटी भवन में बिना अनुमति ऑडियो रिकॉर्डिंग किए जाने के आरोप लगाए गए थे। शिकायतकर्ताओं ने इसे निजता का उल्लंघन बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की थी। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है।
विज्ञापन



यह था मामला

एमडीयू के यूआईईटी में अवैध ऑडियो रिकॉर्डिंग का मामला उस समय सामने आया जब विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने कुलसचिव को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि पिछले कुछ समय से संस्थान में बिना अनुमति ऑडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है। शिकायतकर्ताओं ने इसे निजता का उल्लंघन बताते हुए कहा था कि ऐसी गतिविधियां शैक्षणिक माहौल और संस्थागत सुरक्षा के लिए खतरा है। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी साथ ही यूआईईटी भवन व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की भी बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें