फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए : कृष्णमूर्ति हुड्डा

Sun, 25 May 2025 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
24सीटीके07 पत्रकारवार्ता को संबो​धित करते पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
रोहतक। पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता कृष्णमूर्ति हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को दिशा की बैठक में डीसी का अपमान किया है। पुलिस को उन पर केस दर्ज कर गिरफ्तार करना चाहिए। क्योंकि, इस तरह का व्यवहार गलत है। कृष्णमूर्ति हुड्डा शनिवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिली। हुड्डा परिवार का फिर से सत्ता में आने का सपना टूट गया, इसलिए दीपेंद्र हुड्डा बौखलाए हुए हैं। घमंड व बौखलाहट में उन्हाेंने शुक्रवार को दिशा की बैठक में रोहतक के डीसी का अपमान किया है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि अगर सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो वह अदालत में केस दायर करेंगे। पूर्व मंत्री बोले- मुझे जहां तक पता है डीसी, राज्यपाल व मुख्यमंत्री को रिसीव करते हैं, न कि सांसद को। सरेआम डीसी को धमकाने से साफ है कि सांसद सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें