फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शीला बाईपास व बोहर गांव के बीच सेक्टर-3 की पुलिया के पास वीरवार रात हुए सड़क हादसे में मरने वाले बाइक सवार की पहचान हो गई है। मृतक 45 वर्षीय राजविंद यूपी के गांव सराया कल्यान, पोस्ट रामपुर, तहसील लम्भुआ, थाना चांदा, जिला सुल्तानपुर का रहने वाला था। पुलिस ने उनके भतीजे अंकित के बयान पर कार चालक सेक्टर-2 निवासी प्रथम के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अंकित ने बताया कि वह बीटेक करने के बाद आगरा शहर में मेट्रो कंपनी में सिविल इंजीनियर हैं। उनके चाचा राजविंद 10 साल से रोहतक में प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करते थे। फिलहाल शीला बाईपास के नजदीक रेस्टोरेंट में सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक उनकी ड्यूटी थी। वीरवार रात को बाइक पर करीब साढ़े 11 बजे ड्यूटी के बाद सेक्टर-2 स्थित किराये के कमरे में जा रहे थे। रास्ते में सेक्टर-3 की पुलिया पर तेज गति से आई कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से राहगीरों व मकान मालिक रामफल ने उनके चाचा राजविंद को पीजीआई में दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पता चला है कि उनके चाचा की बाइक को सेक्टर-2 निवासी प्रथम ने लापरवाही से कार चलाते हुए टक्कर मार दी थी।
सड़क हादसे में महिला व चालक घायल हुए या नहीं, अभी पता नहीं चल पाया है, क्योंकि किसी अस्पताल से सूचना नहीं मिली है। राजविंद के भतीजे ने सेक्टर-2 निवासी प्रथम के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए पीछे से बाइक में टक्कर मारने का आरोप लगाया है। केस दर्ज कर लिया है, जल्द आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। हादसे की किसी तरह की सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली है।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट
सड़क के बीचोबीच की ग्रिल ठीक करवाई जाए, ताकि हादसा न हो
सेक्टर-3 की पुलिया के नजदीक हुए सड़क हादसे पर दुकानदारों ने कहा कि हादसे से पहले वह घर जा चुके थे। सुबह आए तो पुलिस क्षतिग्रस्त कार व बाइक को उठाकर ले गई थी। टूटी ग्रिल दुकानों के बाहर पड़ी है। उन्होंने सड़क के बीचोबीच टेढ़ी हो चुकी ग्रिल को ठीक करने की मांग की, ताकि कोई वाहन चालक इससे न टकराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें