फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कार चालक ने बाइक को मारी टक्कर, बोहर के किसान की मौत

Sat, 03 Jan 2026 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर के सोनीपत रोड पर आउटर बाईपास के नजदीक कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बोहर के किसान बिजेंद्र उर्फ काला (40) की मौत हो गई जबकि उसका साथी गांव का युवक श्यामसुंदर (42) घायल हो गया। इस संबंध में आईएमटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
पुलिस को दी शिकायत में श्याम सुंदर ने बताया कि एक जनवरी को रात करीब 8 बजे बाइक पर अपने दोस्त बिजेंद्र उर्फ काला के साथ भालौठ गांव के तरफ वाले खेत से घर आ रहा था। रास्ते में आउट बाईपास के पुल से पहले एमआर डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सामने पीछे से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई और उनको चोटें आईं। टक्कर के बाद कार भी रुक गई। चालक ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों को पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर में दाखिल कराया। रात को उपचार के दौरान बिजेंद्र की मौत हो गई।
जांच अधिकारी एसआई कुलबीर सिंह ने बताया कि कार चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग की एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें