रोहतक। दोस्ती के लिए युवक ने कॉल कर युवती पर दबाव डाला और लगातार पीछा करने लगा। परेशान होकर युवती बहुअकबरपुर थाने में पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई। थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
पीड़ित युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके मोबाइल फोन पर एक नंबर से लगातार मैसेज आ रहे हैं। यहां तक कॉल भी आई, बोला मैं दोस्ती करना चाहता हूं। कहा कि आपका नंबर एक युवक से लिया है। फिर बोला बहन से लिया है।
पूरी रिकाॅर्डिंग पीड़िता के पास है। आरोपी युवक फोन व मैसेज करके उसे परेशान कर रहा है। जब भी वह घर आती है तो उसका पीछा किया जाता है। थाना प्रभारी महेश का कहना है कि जल्द आरोपी युवक को गिरफ्तार किया जाएगा। ब्यूरो