फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तुर्की व ऑस्ट्रिया के ऑटोमेटिक हथियारों के साथ करनाल व जींद के तीन बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। विदेशी हथियार लेकर जींद से गुरुग्राम जा रहे तीन बदमाशों को एंटी नारकोटिक्स की टीम ने रविवार की रात सांपला के पास गिरफ्तार किया है। सोमवार को आरोपी करनाल के राहड़ा गांव निवासी रामपाल उर्फ मोनू, दीपक उर्फ दीपू और जींद के गांव बिधाना निवासी रामपाल उर्फ काला को अदालत में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

आरोपी के पास से मेड इन तुर्की के दो आटोमेटिक पिस्तौल, मेड इन ऑस्ट्रिया की एक ऑटोमेटिक व एक देशी पिस्तौल सहित 61 कारतूस मिले हैं। एंटी नारकोटिक्स टीम के प्रभारी एसआई मनोज कुमार ने बताया कि संगठित अपराध में आरोपी रहे करनाल निवासी रामपाल उर्फ मोनू, दीपक उर्फ दीपू व जींद निवासी रामपाल उर्फ काला फोरचूनर कार से रोहतक हुए गुरुग्राम जा रहे हैं।
आरोपी हत्या, हत्या का प्रयास, लूट व डकैती जैसी संगीन अपराधों में नामजद रहे हैं। आरोपी कोई बड़ी वारदात अंजाम दे सकते हैं। पुलिस ने सांपला के पास गाड़ी को रुकवाकर कब्जे में लिया। जांच में आरोपी रामपाल उर्फ मोनू, दीपक उर्फ दीपू व रामपाल उर्फ काला के पास से विदेशी हथियार व कारतूस मिले।
विज्ञापन

..........
करनाल व कैथल का गिरोह रोहतक में भी सक्रिय
पुलिस जांच में पता चला है कि कैथल व करनाल में सक्रिय गिरोह नशीले पदार्थों के साथ-साथ अब हथियारों की भी तस्करी करने लगा है। आरोपी रामपाल उर्फ मोनू व दीपक उर्फ दीपू एक ही गांव राहड़ा के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ 10 के करीब मामले दर्ज हैं। रामपाल उर्फ काला जींद के गांव बिधाना का रहने वाला है। उसके खिलाफ अंबाला में दो मामले पहले से दर्ज हैं। पूछताछ में पता चला है कि रोहतक की तरफ से जो युवक करनाल व कैथल की जेलों में बंद हैं, उनके माध्यम से रोहतक में नेटवर्क फैलाया जा रहा है जो पुलिस के लिए एक चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें