फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भाजपा कार्यालय में सीएम सैनी के जन्मदिन पर काटा केक

विज्ञापन
भाजपा कार्यालय मंगल कमल में केक काटकर मुख्यमंत्री नायब सैनी का जन्मदिन मनाते जिलाध्यक्ष एडवोकेट
विज्ञापन
रोहतक। भाजपा जिला इकाई की ओर से भाजपा कार्यालय मंगल कमल में केक काटकर मुख्यमंत्री नायब सैनी का जन्मदिन मनाया गया। जिलाध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका की अध्यक्षता में जिले में यज्ञ भी किया गया। इसमें पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका ने कहा कि मुख्यमंत्री सैनी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। यज्ञ के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
जिला मीडिया प्रभारी पंकज भारद्वाज ने बताया कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर जिले के कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, जिला प्रभारी सत्येंद्र परमार, मनमोहन गोयल, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, नागेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक सरिता नारायण व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें