रोहतक। शहर की सुनारों वाली गली के सराफा व्यापारी अमित वर्मा से युवक 1.67 लाख रुपये के आभूषण ठग ले गया। ऑनलाइन भुगतान के नाम पर फर्जी मैसेज दिखाकर चला गया। इस संबंध में सिटी थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन
अमित वर्मा ने बताया कि धनतेरस के दिन भीड़ थी। एक युवक आया और सोने की चेन और दो अन्य गहने पसंद किए। उसका बिल 1.67 लाख रुपये बना। उसने ऑनलाइन भुगतान करके मैसेज दिखा दिया। उस दिन बैंक भी बंद था। छुट्टी के बाद अब बैंक में जाकर देखा तो पता चला कि खाते में रुपये नहीं आए हैं। व्यापारी का कहना है कि ढाई साल पहले भी युवक अंगूठी बनवाकर ले गया था। बाद में पैसे दे दिए थे। अबकी बार उसका मोबाइल नंबर तीन दिन से बंद आ रहा है। ब्यूरो