फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सांपला के विकास कार्य के लिए 26 करोड़ का बजट पास

Tue, 09 Jun 2026 08:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
सांपला नगरपालिका की बैठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांपला। नगर पालिका चुनाव के बाद सोमवार को पहली बार हाउस की बैठक हुई। चेयरमैन प्रवीन कोच की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी पार्षदों ने करीब दो घंटे तक कस्बे के विकास कार्यों के लिए लगभग 26 करोड़ रुपये के बजट को सर्वसम्मति से मंजूरी दी।
बैठक में सीवर व्यवस्था, गलियों के निर्माण, सफाई व्यवस्था, जल निकासी, पार्कों के विकास तथा शहर के सुंदरीकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। नपा सचिव पंकज जून ने पार्षदों को प्रस्तावित बजट और विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से लंबित कई परियोजनाओं को अब गति मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बजट से सर छोटूराम धर्मशाला, स्टेडियम, फायर ब्रिगेड कार्यालय, सीवर सिस्टम, सफाई व्यवस्था, पार्कों के विकास और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। इससे कस्बे के समग्र विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बॉक्स :
अगले सप्ताह फिर होगी हाउस की बैठक
नगर पालिका की पहली बैठक में केवल बजट को मंजूरी दी गई। अधिकारियों के अनुसार अगले सप्ताह दोबारा हाउस की बैठक बुलाई जाएगी। इस बैठक में सभी पार्षद अपने-अपने वार्डों से संबंधित विकास कार्यों की मांगें और प्रस्ताव सदन में रख सकेंगे। स्वीकृत प्रस्तावों को सरकार के पास भेजा जाएगा, ताकि आगामी विकास योजनाओं को मंजूरी मिल सके और उन्हें धरातल पर उतारा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें