फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भगत सिंह पार्किंग कॉम्प्लेक्स में बिना अनुमति बनाए सीएससी की होगी जांच

Tue, 09 Jun 2026 08:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगो ::: खबर का असर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक । रोहतक के भगत सिंह पार्किंग कॉम्प्लेक्स में बिना अनुमति कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालित किए जाने का मामला सामने आने के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले की जांच के लिए संयुक्त आयुक्त की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी गठित की गई है।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि नगर निगम की संपत्ति में एक निजी व्यक्ति की तरफ से सीएससी संचालित किया जा रहा है। इससे निगम को आर्थिक नुकसान हो रहा है। आरोप यह भी लगाया गया है कि यह केंद्र अनधिकृत रूप से चल रहा है और इसकी जानकारी नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को भी नहीं है।
विज्ञापन

मामले की शिकायत नगर निगम आयुक्त नरेंद्र कुमार को दी गई, जिसकी प्रतियां मेयर और जिला उपायुक्त को भी भेजी गई हैं। शिकायत में मांग की गई है कि सेंटर के आवंटन में यदि किसी अधिकारी या व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही निगम को हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई भी जिम्मेदार लोगों से वसूल की जाए।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम आयुक्त नरेंद्र कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भगत सिंह पार्किंग कॉम्प्लेक्स में बिना अनुमति बनाए गए सीएससी का मामला संज्ञान में आने के बाद इसकी जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें