फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चक्की का हिस्सा टूटकर मां बेटी को लगा, मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सिलाना गांव में वीरवार को आटे की चक्की ज्यादा गर्म होने के कारण उसका हिस्सा टूटकर मां-बेटी को जा लगा। हादसे में मौके पर मासूम बेटी की मौत हो गई जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा हैं।
विज्ञापन

सिलाना गांव निवासी राजपाल गांव के व्यक्ति से ट्रैक्टर-चक्की घर पर गेंहू पीसने के लिए लाए थे। राजपाल ने ट्रैक्टर स्टार्ट कर चक्की पर गेंहू पीसना शुरू कर दिया। उनको स्पीड के बारे में जानकारी नहीं थी। इस दौरान आटे की चक्की ज्यादा गर्म हो गई और उसका हिस्सा टूट कर नजदीक खेल रही उसकी 6 साल की पोती तन्नू और वहीं काम कर रही पुत्रवधू को जा लगा। हादसे में तन्नू की मौत हो गई जबकि उसकी मां घायल हो गई। सिलाना गांव के सरपंच राकेश ने बताया कि बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बच्ची की मौत से घर में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें