फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युद्ध जैसे हालात में कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : प्रवीण खंडेलवाल

विज्ञापन
फोटो-55: बहादुरगढ़ के फुटवियर कलस्टर में आयोजित बैठक में उद्यमियों को संबोधित करते सीएआईटी के मह
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कान्फेडरेशन ऑफ इंडियन ट्रेडर्स (सीएआईटी)के महासचिव एवं दिल्ली के चांदनी चौक से भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि खाड़ी देशों में युद्ध के बाद उपजे हालात में कालाबाजारी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


सरकार डिजिटल माध्यमों से ऐसे लोगों पर लगातार नजर रख रही है। फिलहाल सरकार का ध्यान युद्ध के कारण पैदा हुए हालात को सामान्य करने पर है। इसके बाद कालाबाजारी करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।


खंडेलवाल वीरवार शाम को शहर के एचएसआईआईडीसी के सेक्टर-17 स्थित फुटवियर क्लस्टर भवन में फुटवियर उद्योग से जुड़े उद्यमियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उद्यमियों ने उद्योग से जुड़ी विभिन्न समस्याएं उनके सामने रखीं।
विज्ञापन



बैठक को संबोधित करते हुए प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि वह स्वयं व्यापारी पृष्ठभूमि से हैं और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं। कच्चे माल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि पर अंकुश लगाने की मांग पर उन्होंने उद्यमियों से कहा कि वे विदेश मंत्री, वाणिज्य मंत्री व अन्य संबंधित अधिकारियों से मिलकर समाधान का प्रयास करेंगे।



आयात पर निर्भरता कम करेगी सरकार

खंडेलवाल ने बताया कि सरकार आयात पर निर्भरता कम करने के लिए एक नया प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है। इसके लिए एक आयोग का गठन किया गया है, जो आयात के विकल्पों पर विचार कर सरकार को रिपोर्ट देगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिस-जिस पोर्ट से कच्चा माल आ रहा है, उनके नाम मिलने पर वे संबंधित विभागों से बातचीत कर उद्यमियों का माल जल्द फैक्टरियों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। बैठक में उद्यमी राजकुमार गुप्ता, नरेंद्र छिकारा, विकास आनंद सोनी, पवन जैन मौजूद रहे।

उद्यमियों ने रखीं ये चार मांगें

बैठक में फुटवियर पार्क एसोसिएशन एवं बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रधान सुभाष जग्गा ने उद्यमियों की ओर से चार प्रमुख मांगें रखीं। इनमें कच्चे माल के बढ़ते दाम और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने, आयातित माल को पोर्ट से जल्द निकलवाने, जीएसटी रिफंड में तेजी लाने तथा एमएसएमई की धारा 43बी में 45 दिन की भुगतान बाध्यता को बढ़ाकर 90 दिन करने की मांग शामिल थी। भाजपा सांसद ने सभी मुद्दों पर विभागीय मंत्रियों से बातचीत करने का आश्वासन दिया।

फोटो-55: बहादुरगढ़ के फुटवियर कलस्टर में आयोजित बैठक में उद्यमियों को संबोधित करते सीएआईटी के मह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें