फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में जेल वार्डन की मौत

Sun, 16 Feb 2014 05:30 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रायबरेली निवासी युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
झज्जर । झज्जर क्षेत्र में हुई तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में सुनारिया के जेल वार्डन सहित तीन लोगों की मौत हो गई।
सुनारिया जेल में वार्डन महेश पुत्र जंगली निवासी पटौदा गुरुवार रात अपने घर आया हुआ था। शनिवार देर शाम वह बाइक से कुलाना चौक पर दवा लेने आया था। लौटते समय अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर में मार दी। जिससे वह बाइक से उझलकर सिर के बल सड़क पर गिर गए। मौके पर उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। दूसरी घटना गांव गिरावड़ में हुई। सुबह सुखबीर ईंट भट्टे पर काम करने वाला 35 वर्षीय फूलचंद निवासी रायबरेली, यूपी पैदल कहीं जा रहा था। इस बीच अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची दुजाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन


रजवाहे में मिला अधेड़ का शव
पटौदा से गुरावड़ा मार्ग के रजवाहे में शनिवार सुबह लोगों ने एक शव उतराता देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त 47 वर्षीय कृष्ण पुत्र बखतावर के रूप में हुई। पुलिस ने कहा हो सकता है अधेड़ रात में रजवाहे में गिर गया हो और डूबने से उसकी मौत हो गयी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें