फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप लूट के दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढे़

Tue, 28 Jan 2014 05:53 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग-आठ पर ओढ़ी के कट के नजदीक स्थित पेट्रोल पंप पर चार दिन पूर्व लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को सीआईए पुलिस टीम ने सोमवार को पकड़ लिया। पकड़े जाने के दौरान दोनों आरोपी हाईवे पर एक और पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे थे। आरोपियों की पहचान जिला झज्जर के गंाव हुमायूपुर निवासी जसबीर उर्फ जस्सू व गांव लाड़पुर निवासी बिरेंद्र उर्फ अड़िया के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक पंकज नैन ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस तथा एक पल्सर बाइक बरामद की है। आरोपी बिरेंद्र पर जिला झज्जर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है तथा आरोपी जसबीर पर लूट, चोरी व फिरौती के कई मामले दर्ज हैं और वह इन मामलों में उद्घोषित अपराधी घोषित किया हुआ है।
विज्ञापन

एसपी नैन ने बताया कि वारदात को अंजाम देने से पहले दिन के समय आरोपी उस जगह की रेकी करते थे और रात के समय वारदात करते थे। वारदात को अंजाम देने के बाद ये राजस्थान में भाग कर होटलों में या अपने किसी दोस्त के पास रुकते थे। इन बदमाशों को पकड़ने के लिए सीआईए प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम में एएसआई नरेंद्र, एचसी रामअवतार, एचसी प्रदीप, एचसी हंसराज, ईएसआई मामन सिंह, ईएसआई श्रीभगवान, सिपाही धर्मदेव व सिपाही मनोज को शामिल किया गया था। इनकी गिरफ्तारी में साइबर सेल प्रभारी एएसआई बलवंत का भी सहयोग लिया गया। आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमंाड मांगा जाएगा।
------------
इन वारदाताें का हुआ खुलासा
सीआईए पुलिस ने लूट की आठ वारदातों को सुलझाने का दावा किया है। जिन वारदातों को सुलझाया गया है, उनमें 19 अगस्त 2013 को कोसली-धारोली रोड पर दो पेट्रोल पंप पर लूट, 24 अगस्त 2013 को बावल-प्राणपुरा रोड पेट्रोल पंप पर लूट, 17 सितंबर 2013 को मूंदी पेट्रोल पंप पर लूट, 15 अक्तूबर 2013 को बावल रोड करनावास पेट्रोल पंप पर लूट, 24 जनवरी 2014 को बावल के पास एनएच-8 पर स्थित पेट्रोल पंप पर हुई लूट की वारदात शामिल हैं। इसके अलावा इन दोनों आरोपियों ने झज्जर व राजस्थान में पेट्रोल पंप लूटने की दो वारदातों को स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें