फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

59 किलोग्राम वर्ग में सोनीपत का सचिन प्रथम

Mon, 13 Jan 2014 05:52 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सुभाष स्टेडियम में रविवार को 11वीं एक दिवसीय हरियाणा स्टेट बैंच प्रेस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के ओएसडी पीवी राठी ने शिरकत कर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 59 किलोग्राम वर्ग में सोनीपत का सचिन दहिया प्रथम, पलवल का महावीर दूसरे और सोनीपत का अमित तीसरे स्थान पर रहा। 66 किलोग्राम भार वर्ग में विकास भिवानी प्रथम, जगबीर पानीपत दूसरे और संदीप लोहारू तीसरे स्थान पर रहा। 74 किलोग्राम में सुधीर सोनीपत पहले, अमित शर्मा पानीपत दूसरे और ललित सिंह पलवल तीसरे स्थान पर रहा। 83 किलोग्राम भार वर्ग में प्रदीप सोनीपत प्रथम, धीरज दूसरे और रोहित तीसरे स्थान पर रहा। महिला वर्ग के 47 किलोग्राम भार वर्ग में सुनीता लोहारू प्रथम, संजू भिवानी दूसरे और रीना भिवानी तीसरे स्थान पर रही। 52 किलोग्राम भार वर्ग में सुमन सोनीपत प्रथम, रेखा लोहारु दूसरे व प्रियंका सोनीपत तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने हर खिलाड़ी को दिया पूरा सम्मान
पीवी राठी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर खिलाड़ी को पूरा सम्मान तथा प्रदर्शन के आधार पर नौकरी और अन्य सुविधाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में पूरे देश में सबसे ज्यादा खेल सुविधाएं हैं। गांवों में स्टेडियमों का निर्माण किया गया है। जगह-जगह खेल नर्सरियां स्थापित की गई हैं और स्पैट जैसी प्रतियोगिताओं के जरिए हर खेल प्रतिभा को तराशकर सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत केसरी प्रतियोगिता के विजेता को भी प्रदेश सरकार ने पुलिस में इंस्पेक्टर की नौकरी देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि आज खेल कोटे से पुलिस के अलावा भी नौकरियां दी जा रही हैं। खेल विभाग में कोच व सहायक कोच की नियुक्त के लिए प्रक्रिया चल रही है और अगले महीने तक सभी नियुक्तियां कर दी जाएंगी। वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि इस खेल में काफी संभावनाएं हैं और सरकार उम्मीद से ज्यादा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने विजेताओं को बधाई भी दी। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार, एईओ जगबीर मलिक, श्रद्धानंद सोलंकी, परमेंद्र जौली आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें