रोहतक। शहर थाना के अंतर्गत लाढ़ौत रोड पर एक युवक पर दंपति समेत कुछ महिलाआें ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि सोमवार रात मदीना निवासी नान्हा किसी काम से लाढौत रोड पर गया था। वापास लौटते समय आसन निवासी राजेंद्र, उसकी पत्नी और कुछ अन्य महिलाओं ने नान्हा को पकड़कर उसपर तेजधार से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में राहगीर मौके पर इकट्ठा हो गए और नान्हा को पीजीआई में भर्ती कराया। मेडिकल पुलिस चौकी के सूचना मिलने पर शहर पुलिस पीजीआई पहुंची और नान्हा के बयान दर्ज किए। पुलिस ने नान्हा के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।