फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी का घेराव करने जा रहे गोभक्त गिरफ्तार

Tue, 31 Dec 2013 05:50 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरयाणा राज्य गोशाला संघ के बैंक खाते से धोखाधड़ी करके लाखों रुपये निकालने के मामले में गोभक्तों ने लघु सचिवालय परिसर में गोभक्तों ने विरोध प्रदर्शन किया। गोभक्तों को पुलिस ने धारा 144 तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया, जिसके चलते प्रदर्शनकारी उपायुक्त कार्यालय का घेराव नहीं कर पाए। बाद में प्रदर्शनकारियों को एसडीएम की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में जिला प्रशासन ने ठोस कार्रवाई नहीं की तो वे प्रदेश भर में आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष शमशेर आर्य ने आरोप लगाए थे कि संघ के पूर्व महामंत्री मा. रामपाल दहिया, पूर्व प्रधान आचार्य बलदेव, योगेंद्र आर्य, सर्व मित्र आर्य व पानीपत निवासी हरिओम तायल आदि ने फर्जी दस्तावेज देकर गोशाला संघ के बैंक खाते में छेड़छाड़ की। उन्होंने हरयाणा राज्य गोशाला संघ के नाम की फर्जी मुहर का प्रयोग करके 12 लाख रुपये से ज्यादा रुपये बैंक से निकलवाए। शमशेर आर्य ने कहा कि उन्होंने डीसी को शिकायत दी थी, लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। सुनवाई न होने के विरोध में गोभक्त सोमवार को शमशेर आर्य के नेतृत्व में काफी संख्या में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। गोभक्त जब लघु सचिवालय में प्रवेश करने लगे तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उन्हें सिविल लाइन थाना ले गए। जमानत के बाद आर्य ने कहा कि मंगलवार को गोभक्तों ने इस बारे में विशेष बैठक भी बुलाई है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें