फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू में आज आएंगे उप राष्ट्रपति

Thu, 26 Dec 2013 05:50 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। उपराष्ट्रपति एम. हामिद अंसारी 26 दिसंबर को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (मदवि) में चौ. रणबीर सिंह शताब्दी स्मारक व्याख्यान देंगे। यह व्याख्यान कार्यक्रम टैगोर सभागार में दोपहर तीन बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर एमडीयू प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने मॉक ड्रिल भी की।
विज्ञापन

चौ. रणबीर सिंह स्मारक शताब्दी व्याख्यान कार्यक्रम के दृष्टिगत बुधवार को विश्वविद्यालय के टैगोर सभागार में पूर्वाभ्यास किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति एचएस चहल के मार्गदर्शन में पूर्वाभ्यास किया गया। मदवि के कुलपति एचएस चहल, कुलसचिव डॉ. एसपी वत्स, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. राजबीर सिंह, अधिष्ठाता (शैक्षणिक मामले) प्रो. रविंद्र विनायक, युवा कल्याण निदेशक जगबीर राठी ने पूर्वाभ्यास कार्यक्रम को अमलीजामा पहनाया। एमडीयू के कुलपति एचएस चहल ने बताया कि इस विशेष कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति एम. हामिद अंसारी राज्यसभा में चौधरी रणबीर सिंह नामक पुस्तक का लोकार्पण करेंगे। यह पुस्तक विश्वविद्यालय के चौ. रणबीर सिंह शोधपीठ द्वारा संकलित एवं प्रकाशित की गई है। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा हरियाणा के राज्यपाल एवं कुलाधिपति जगन्नाथ पहाड़िया भी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें