फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास शुल्क के विरोध में आंदोलन करेगी माकपा

Sun, 22 Dec 2013 05:49 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी भूमि अधिग्रहण व भर्तियों में जारी भ्रष्टाचार, विकास शुल्क और बिजली दरों में वृद्धि, महंगाई के विरोध में प्रदेश भर में आंदोलन करेगी। ये निर्णय माकपा के राज्य सचिवमंडल की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सचिव इंद्रजीत सिंह ने की।
विज्ञापन

बैठक में इंद्रजीत सिंह ने कहा कि भूमि अधिग्रहण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। इसे पूरी तरह से समाप्त किया जाना चाहिए। पिछले दिनों बिजली दरों की स्लैब प्रणाली समाप्त करने और अनाप-शनाप अधिभार लगाने के परिणामस्वरूप बिजली उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है जो अवहनीय है। आंदोलन करके पार्टी इसे वापस करवाने की मांग करेगी। माकपा सचिवमंडल ने चार-पांच जनवरी को राज्य कमेटी की दो दिवसीय मीटिंग बुलाई है। इसमें ज्वलंत मुद्दों पर ठोस आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें