फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दांत हैं तो जहान है : डा. तिवारी

Fri, 20 Dec 2013 05:50 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआई के डेंटल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी ने कहा कि दंात हैं तो जहान है। दांत न केवल खूबसूरती के लिए जरूरी होते हैं, बल्कि खाना खाने के लिए उससे भी जरूरी होते हैं। डॉ. तिवारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रात को सोने से पहले ब्रश अवश्य करें और खाना खाने के बाद दांत साफ अवश्य करने चाहिए।
विज्ञापन

वे वीरवार को पीजीआई के डेंटल कॉलेज की एनएसएस यूनिट की ओर से आयोजित सात दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर के समापन अवसर पर बोल रहे थे। डॉ. संजय तिवारी ने बताया कि शिविर के दौरान बच्चों में दांतों में कीड़ा लगने की शिकायत सबसे ज्यादा पाई गई। वहीं, बड़ों में पायरिया की शिकायत पाई गई। उन्होंने बताया कि पायरिया की बीमारी का मुख्य कारण मुंह की सफाई न रखना और धूम्रपान करना है। शिविर के दौरान एनएसएस यूनिट द्वारा नेकी राम कालेज, सुनारियां, कन्हेली, माड़ौदी, खेड़ीसाध, बनियानी, मायना, गरनावठी गांव व 13 स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं के दांतों की जांच की गई। डॉ. आदर्श ने बताया कि कैंप के पहले चरण में स्कूलों में दंातों की जांच की गई, जबकि दूसरे चरण में इसे परिवार दंत स्वास्थ्य कार्यक्रम का रूप देते घर-घर जाकर लोगों के दांतों की जांच की गई। उन्होंने कहा कि इंटर्न विकास, स्मृति व दीपक के सहयोग से करीब 50 एनएसएस स्वयंसेवकों ने करीब आठ हजार लोगों के दांतों की जांच की गई। डॉ. आदर्श ने बताया कि स्कूलों में बच्चों के दांतों की जांच करने के बाद उन्हें विस्तार से ब्रश करने के तरीकों व दांतों को ताउम्र स्वस्थ रखने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें