फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी और लाखों के जेवर चोरी

Mon, 09 Dec 2013 05:48 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सदर थाना के अंतर्गत गांव भाली आनंदपुर से चोर एक मकान का ताला तोड़कर 53 हजार की नकदी समेत साढे़ चार लाख के जेवर और सामान चुरा ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने मकान मालिक के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार भाली आनंदपुर निवासी अनिल कुमार के मकान का ताला तोड़कर चोर 53 हजार की नकदी, 10 तोले सोने के जेवर और अन्य सामान चुरा ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस उपाधीक्षक और एफएसएल की विशेषज्ञ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। चोरों का पता लगाने के लिए डॉग स्क्वॉयड की टीम मौके पर पहुंची लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें