फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट कॉलेज बना कुश्ती विजेता

Sat, 30 Nov 2013 05:47 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में चल रही पुरुष वर्ग की अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में 26 अंक लेकर जाट कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नौ अंक लेकर गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज द्वितीय और आठ अंक लेकर राजकीय कॉलेज दुजाना तृतीय रहा।
विज्ञापन

एमडीयू के खेल परिसर में शुक्रवार को 55 किलोग्राम में राजकीय कॉलेज बहादुरगढ़ के अमित प्रथम, श्री लालनाथ हिंदू कॉलेज के संजय द्वितीय, राजकीय कॉलेज छारा के अमित व सीआरए कॉलेज सोनीपत के अमित संयुक्त रूप से तृतीय रहे। 66 किलो में जाट कॉलेज के अमित, गौड़ ब्राह्मण संस्कृत कॉलेज के प्रवीन, यूटीडी के प्रदीप, सीआरए सोनीपत के नितिन, 84 किलो में जाट कॉलेज के पवन, राजकीय कॉलेज दुजाना के नवीन, राजकीय कॉलेज होडल के मुकेश, श्री लालनाथ हिंदू कॉलेज के मनजीत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 120 किलोग्राम में राजकीय कॉलेज गुड़गांव के दुष्यंत प्रथम, राजकीय कॉलेज भिवानी के परमानंद द्वितीय व जेवीएम कॉलेज चरखी दादरी के अजय धनखड़ तृतीय रहे।

खो खो में जम्मू ने जीत दर्ज की
एमडीयू परिसर में चल रही अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता में शुक्रवार को जम्मू विश्वविद्यालय जम्मू ने डॉ. बीआरए अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा को 14 अंक से हराया। पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला ने एचपी विश्वविद्यालय शिमला को 1 अंक व एक पारी से, दिल्ली विश्वविद्यालय ने जीकेडी विश्वविद्यालय तलवंडी साबो को 17 अंक से, कुमाऊं विश्वविद्यालय कुमाऊं ने यूनिवर्सिटी नैनीताल को 17 अंक व एक पारी से हराया। इस अवसर पर सत्यदेव मलिक, नरेश हुड्डा, सुरेंद्र ढुल, आरके हुड्डा, किशन सिंह सैनी और बीरेंद्र ढुल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें