फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस में अनिल रहा सबसे आगे

Thu, 28 Nov 2013 05:46 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। राजकीय महाविद्यालय जसिया में आयोजित प्रथम एथलेटिक्स मीट में 1500 मीटर रेस में अनिल प्रथम, मुनीष द्वितीय और हिम्मत तृतीय रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप सिंह नंबरदार ने किया।
विज्ञापन

बुधवार को कॉलेज परिसर में हुए अन्य मुकाबलाें में 400 मीटर दौड़ में महिमा प्रथम, अनिल द्वितीय और अजय तीसरे स्थान पर रहा। 800 मीटर लड़कियों की दौड़ में सोनू प्रथम, रीना द्वितीय और अन्नू तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर की दौड़ में सोनू प्रथम, सपना द्वितीय व मोनिका तीसरे स्थान पर रही। कुलदीप नंबरदार ने कहा कि कांग्रेस सरकार में खिलाड़ियों का पूरा मान-सम्मान किया जा रहा है। मंगलवार को राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित भारत केसरी कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान पर आने वाले पहलवानों को इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर बनाने की घोषणा सीएम ने की है। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य ज्ञानेंद्र, सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य सुरेंद्र हुड्डा, सहायक प्रोफेसर डॉ. अनीता मलिक, सुल्तान सिंह, देवी कुमारी, धन सिंह, डॉ. सुनील कुमार, संदीप कुमार और संदीप दहिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें