रोहतक। पुलिस महानिरीक्षक अनिल राव ने वीरवार को सिपाही, हवलदार और ईएएसआई को स्टार लगाकर पदोन्नत किया। पुलिसकर्मियों को दिवाली के अवसर पर मिली पदोन्नति से खुशी का माहौल है। उन्होंने पदोन्नत पुलिसकर्मियों को निष्ठा से ड्यूटी करने को कहा।
पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में सादे समारोह के दौरान आईजी अनिल राव ने 87 सिपाहियों को हवलदार, दस महिला सिपाही को हवलदार, दस महिला हवलदारों को एएसआई, पांच हवलदारों को एएसआई की पदोन्नति दी थी। साथ ही 74 ईएएसआई को ईएसआई बनाकर दिवाली का तोहफा दिया। पदोन्नति पाने वालों पुलिसकर्मियों में खुशी का माहौल है।