रोहतक। एमडीयू के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के सहायक प्रोफेसर सुनित मुखर्जी ने कहा कि ई-टूल्ज कैरियर सशक्तीकरण का रास्ता प्रशस्त करता है, इसलिए आईसीटी (इंर्फोमेशन एवं कम्युनिकेशन टेक्नोलोजी) से सक्रिय रूप से जुड़ना समय की जरूरत है।
वे मंगलवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में कैरियर व्याख्यान कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में विभागाध्यक्ष प्रो. रोहिणी अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान युग की कैरियर चुनौतियों से जूझने के लिए विद्यार्थियों को सूचना प्रौद्योगिकी में भी दक्षता हासिल करनी होगी। इस अवसर पर हिंदी विभाग की प्राध्यापिका प्रो. रामरती, प्रो. सुशीला, प्रो. पुष्पा, प्रो. कृष्णा जून, डॉ. रेणु, शीला गहलोत, शोधार्थी और विद्यार्थी मौजूद रहे।